इस कपल ने रखा अपने बच्चे का अनोखा नाम, सुनकर आपको भी लग जायेगा झटका

By: PalPal India News
June 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिसोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे के वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक कपल ने अपने नवजात बच्चे का कुछ ऐसा नाम रख दिया, जो किसी ने आज तक कभी भी न सोचा होगा न ही अपने बच्चे का नाम रखा होगा।

आज के समय में लोग अपने बच्चों के अनोखे नाम रखते हैं जो किसी ने न रखा हो ऐसा नाम। लेकिन सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक कपल ने अपने बच्चे का नाम कुछ ऐसा रखा है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे। दरअसल, कपल ने अपने बच्चे का नाम UPSC रख दिया है। ऐसा नाम रखे जाने के पीछे की वजह जब उस कपल से पूछी गई तब उन्होंने बड़ा ही बेतरतीब जवाब दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बच्चे का क्यों पड़ा ऐसा नाम

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने नवजात बच्चे को लिए खड़ा है। तभी एक लड़की उनसे पूछती है कि आपलोगों ने अपने बच्चे का नाम UPSC क्यों रखा है। इस पर बच्चे का पिता बड़ा ही अजीबोगरीब जवाब देता है। बच्चे का पिता बताता है कि वह और उसकी पत्नी एक समय पर UPSC की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उस वक्त उन दोनों से UPSC नहीं निकला। फिर उन दोनों ने आपस में शादी कर ली और अब उनका एक बच्चा भी इस दुनिया में आ गया है। जिसका नाम उनलोगों ने UPSC रखा है। ताकि वे लोगों को बता सकें कि उन दोनों ने UPSC निकाला है। इतना सुनते ही सवाल पूछने वाली लड़की अपना सिर खुजाने पर मजबूर हो जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *