पलपल इंडिया प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे के वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसमें एक कपल ने अपने नवजात बच्चे का कुछ ऐसा नाम रख दिया, जो किसी ने आज तक कभी भी न सोचा होगा न ही अपने बच्चे का नाम रखा होगा।
आज के समय में लोग अपने बच्चों के अनोखे नाम रखते हैं जो किसी ने न रखा हो ऐसा नाम। लेकिन सोशल मीडिया वायरल हो रहे एक कपल ने अपने बच्चे का नाम कुछ ऐसा रखा है जिसे सुनकर आप भी चौंक जायेंगे। दरअसल, कपल ने अपने बच्चे का नाम UPSC रख दिया है। ऐसा नाम रखे जाने के पीछे की वजह जब उस कपल से पूछी गई तब उन्होंने बड़ा ही बेतरतीब जवाब दिया। जिसका वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अपने नवजात बच्चे को लिए खड़ा है। तभी एक लड़की उनसे पूछती है कि आपलोगों ने अपने बच्चे का नाम UPSC क्यों रखा है। इस पर बच्चे का पिता बड़ा ही अजीबोगरीब जवाब देता है। बच्चे का पिता बताता है कि वह और उसकी पत्नी एक समय पर UPSC की तैयारी कर रहे थे। लेकिन उस वक्त उन दोनों से UPSC नहीं निकला। फिर उन दोनों ने आपस में शादी कर ली और अब उनका एक बच्चा भी इस दुनिया में आ गया है। जिसका नाम उनलोगों ने UPSC रखा है। ताकि वे लोगों को बता सकें कि उन दोनों ने UPSC निकाला है। इतना सुनते ही सवाल पूछने वाली लड़की अपना सिर खुजाने पर मजबूर हो जाती है।