राजा रघुवंशी की मां से लिपटकर रोने लगा सोनम का भाई, बहन के लिए कही ये बात, video देख आप भी हो जायेंगे भावुक

By: PalPal India News
June 11, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिइंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस का एक्शन जारी है। इस बीच सोनम के भाई ने राजा रघुवंशी के घर पहुंचकर उनकी मां से मुलाकात की है। सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि हम इस परिवार के साथ खड़े हैं।

इंदौर में राजा रघुवंशी के घर अभी थोड़ी देर पहले सोनम का भाई गोविंद पहुंचा। उसने राजा की मां से मुलाकात की है। इस दौरान वह राजा की मां से गले मिलकर फूट-फूटकर रोने लग गया। गोविंद ने कहा कि हमारे परिवार को उस रिश्ते के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वहीं, जो लोग दोषी हैं, उन सभी को फांसी की सजा हो। गोविंद ने कहा कि हम इस परिवार के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *