पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पत्नी के धोखा देने के बाद अक्सर पति के दुखी होने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन, एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
लेकिन इस घटना पर दुखी होने के बजाय महिला के पति ने राहत की सांस ली है। प्रेमी के साथ फरार हुई महिला के पति ने कहा है कि शुक्र है उसका ‘राजा रघुवंशी जैसा हश्र’ नहीं हुआ। मेरी पत्नी खुद ही प्रेमी के साथ भाग गई। आपको बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के शख्स राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है। उसने अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या करवा दी।