‘शुक्र है राजा रघुवंशी जैसा हश्र नहीं हुआ’, शादी के बाद प्रेमी संग भागी पत्नी तो पति ने मनाई ख़ुशी

By: PalPal India News
June 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपत्नी के धोखा देने के बाद अक्सर पति के दुखी होने की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन, एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के कुछ ही दिनों बाद एक शख्स की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

लेकिन इस घटना पर दुखी होने के बजाय महिला के पति ने राहत की सांस ली है। प्रेमी के साथ फरार हुई महिला के पति ने कहा है कि शुक्र है उसका ‘राजा रघुवंशी जैसा हश्र’ नहीं हुआ। मेरी पत्नी खुद ही प्रेमी के साथ भाग गई। आपको  बता दें कि मेघालय में हनीमून मनाने गए इंदौर के शख्स राजा रघुवंशी की हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कराने का आरोप उसकी पत्नी सोनम पर लगा है। उसने अपने प्रेमी के लिए पति की हत्या करवा दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *