पलपल इंडिया प्रतिनिधि। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में नाटिंघमशायर की टीम के साथ दो मैचों का करार किया है। जहां उन्होंने शानदार 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मैच के बाद ईशान लंदन की गालियों में घूमते हुए दिखाई दिए।
ईशान किशन काउंटी मैच के बाद फुल मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज और एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक रिक्शे पर बैठकर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आए। उन्होंने गुलाब जइसन खिलल बाडू, तू भंवरा से मिलल बाडू गाना गुनगुनाया। अब उनका यह बिंदास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
ईशान किशन विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाते हैं और वह भारतीय टीम के लिए क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 78 रन, 27 वनडे मैचों में 933 रन और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 796 रन बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।