इंग्लैंड में भोजपुरी गाने पर जमकर झूमें ईशान किशन, स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज का वायरल हो रहा विडियो

By: PalPal India News
June 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिस्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप में नाटिंघमशायर की टीम के साथ दो मैचों का करार किया है। जहां उन्होंने शानदार 87 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल रहा। मैच के बाद ईशान लंदन की गालियों में घूमते हुए दिखाई दिए।

ईशान किशन ने शेयर किया वीडियो

ईशान किशन काउंटी मैच के बाद फुल मस्ती के मूड में नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज और एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह एक रिक्शे पर बैठकर भोजपुरी गाने पर डांस करते हुए नजर आए। उन्होंने गुलाब जइसन खिलल बाडू, तू भंवरा से मिलल बाडू गाना गुनगुनाया। अब उनका यह बिंदास अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं तीनों फॉर्मेट

ईशान किशन विस्फोटक बैटिंग करने के लिए जाते हैं और वह भारतीय टीम के लिए क्रिकेट की तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं। उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 78 रन, 27 वनडे मैचों में 933 रन और 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 796 रन बनाए हैं। वह वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक भी लगा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *