नालंदा में नर्स के सिर में गोली मारकर हत्या, सामने आई विवाद की ये वजह

By: PalPal India News
July 12, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के डोईया गांव में बदमाशों ने भूमि विवाद में गोली मार कर एक महिला की हत्या कर दी। मृतका की पहचान स्व सुनील प्रसाद की 60 वर्षीया पत्नी सुशीला देवी के रुप में हुई। जोकि पटना के पीएमसीएच में नर्स पद पर पदस्थापित थीं।

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद

सुशीला के बेटे सोनू कुमार ने बताया कि पिछले कुछ समय से साढ़े 4 बीघा भूमि का विवाद गोतिया से चल रहा है। शुक्रवार से ही चचेरे भाई नीलेश कुमार ने ‘गोली मारने’ की धमकी दिया था। शनिवार सुबह जब मां खेत में धान रोपनी देखने जा रही थी उसी वक्त पूर्व से घात लगाए लोगों ने सिर में गोली मार दी।

मौके से चार कारतूस बरामद

सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक महिला पड़ी है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन–फानन में उसे बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल लाई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम ने चार कारतूस बरामद की हैं। भूमि विवाद में चचेरे भाइयों सहित कुछ संदिग्धों के नाम बताया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *