पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के इंदौर में मॉनसून की पहली बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, तो वहीं दूसरी ओर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। चंदन नगर थाना क्षेत्र में बारिश के पानी में उतरे बिजली के तार की चपेट में आने से 16 वर्षीय एक नाबालिग की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद नगर निगम और विद्युत विभाग पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह हृदय विदारक घटना चंदन नगर इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया था और इसी दौरान एक बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरे पानी में जा गिरा। 16 वर्षीय नाबालिग उस टूटे हुए बिजली के तार को हटाने की कोशिश कर रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे नाबालिग ने तार को छूने की कोशिश की और तुरंत ही करंट लगने से उसकी जान चली गई।
[…] Heavy rain: 8 जिलों में कोटे से ज्यादा पानी गिरा […]