रात में की जन्मदिन की पार्टी सुबह मिले मृत मिले दोनों बच्चे, 5 साल की बहन और 8 साल के भाई की मौत की सच्चाई का पता लगा रही पुलिस

By: PalPal India News
August 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिदेवास शहर के ढांचा भवन कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। आठ साल के बालक और पाँच साल की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। देवास की ढांचा भवन कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर से दो मासूम बच्चों के मृत पाए जाने की खबर सामने आई। मृतक बच्चों की उम्र आठ और पाँच साल बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतक बच्चों की मां से पूछताछ कर रही है, वहीं आस-पड़ोस के लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं। मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शवों क़ो जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की इनकी मौत कैसे हुई।

One response to “रात में की जन्मदिन की पार्टी सुबह मिले मृत मिले दोनों बच्चे, 5 साल की बहन और 8 साल के भाई की मौत की सच्चाई का पता लगा रही पुलिस”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *