पलपल इंडिया प्रतिनिधि। देवास शहर के ढांचा भवन कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। आठ साल के बालक और पाँच साल की बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। देवास की ढांचा भवन कॉलोनी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही घर से दो मासूम बच्चों के मृत पाए जाने की खबर सामने आई। मृतक बच्चों की उम्र आठ और पाँच साल बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मृतक बच्चों की मां से पूछताछ कर रही है, वहीं आस-पड़ोस के लोगों से भी बयान लिए जा रहे हैं। मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। शवों क़ो जिला अस्पताल पीएम के लिए लाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की इनकी मौत कैसे हुई।
[…] ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर […]