मकान ढहने से छह लोगों की हुई मौत, एक ही परिवार के दबे चार सदस्य

By: PalPal India News
September 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिहिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले के सुंदरनगर उपमंडल के जमंगबाग में कल शाम भूस्खलन से दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी का हिस्सा दरक कर बीबीएमबी कॉलोनी में बने दो मकानों पर आ गिरा। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। हादसे के बाद रातभर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं।

बुधवार सुबह तक मलबे से सभी छह शव निकाल लिए गए थे। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मकानों के पास विभाग द्वारा कटिंग और पाइप डालने का काम चल रहा था, जो बरसात के बाद किया जा सकता था। उनका आरोप है कि यही लापरवाही इस बड़ी त्रासदी की वजह बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *