Bhopal : मध्यप्रदेश के लिए 17 सितंबर का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैंसोला गांव में देश के पहले पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार 17 सितम्बर को अपने 75वें जन्मदिन के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के धार पहुंचे. जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम मोदी ने स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के साथ 8वें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत भी की. इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने आदि सेवा पर्व का भी उद्घाटन किया. पीएम मोदी ने बुधवार को धार जिले के भैंसोला गांव में भारत के पहले पीएम मित्र पार्क की भी आधारशिला रखी.
पीएम मित्र पार्क से मध्य प्रदेश के कपड़ा उद्योग को नई गति मिलेगी. इसके साथ ही युवाओं को लगभग तीन लाख नए रोजग़ार के अवसर भी पैदा होंगे. पीएम मोदी ने धार से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान सहित कई प्रमुख पहलों का भी शुभारंभ किया.

उन्होंने 8वें राष्ट्रीय पोषण माह, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, आदि सेवा पर्व, सुमन सखी चैटबॉट का भी शुभारंभ किया। इसके अलावा पीएम मोदी ने मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि ट्रांसफर की। उन्होंने सिकल सेल स्क्रीनिंग के एक करोड़वें कार्ड का वितरण भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान वराह की प्राचीन प्रतिमा भेंट कर पीएम नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने पीएम मोदी को पारंपरिक पगड़ी पहनाई।
Bhopal: जानें क्या है स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की. इस अभियान का मकसद पहुंच, गुणवत्ता देखभाल और जागरूकता में सुधार पर ध्यान देने के साथ देशभर में महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है. यह अभियान जनभागीदारी के रुप में चलाया जाएगा. जिससे समावेशी स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य क्षेत्र के पेशेवरों की सक्रिय भागीदारी को भी प्रोत्साहन मिलेगा. इस अभियान के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं में एक लाख स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा.
बुधवार को पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में लगभग 2,158 एकड़ में विकसित होने वाले पीएम मित्र पार्क की भी आधारशिला रखी. ये पार्क विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस होगा. जिसका सबसे ज्यादा लाभ लाभ प्रदेश के कपास उत्पादकों को होगा. इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी. साथ ही उन्हें उनकी उपज का बेहतर मूल्य भी मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, पीएम मित्र पार्क में देश की अग्रणी टेक्सटाइल कंपनियों ने भरोसा जताया है. जिसके तहत अब तक 23,146 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव भी मिल चुके हैं.

पीएम मोदी ने माताओं-बहनों से की अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहे तो पूरा घर ठीक रहता है। लेकिन, मां बीमार हो जाए तो परिवार की व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसीलिए स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार माताओं बहनों के उज्जवल भविष्य को समर्पित है। हमारी कोशिश है कि एक भी महिला गंभीर बीमारी का शिकार न हो। कई बीमारियों की जांच नहीं होने पर जान का खतरा हो जाता है। इन्हें शुरुआती दौर में पकड़ना जरूरी है।
इस अभियान में बीपी, शुगर, कैंसर जैसी बीमारियों की जांच की जाएगी। उन्हों ने कहा कि माताओं-बहनों मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाएं रखें। आज विश्वकर्मा जयंती पर देशभर की माताओं-बहनों से कुछ मांग रहा हूं। आपसे कहना चाहता हूं कि आप संकोच किए बिना इन स्वास्थ्य शिविरों में जांच जरूर कराएं। सभी कैंपों में महंगी से महंगी जांच मुफ्त होगी। दवाई भी मुफ्त होगी। आपके उत्तम स्वास्थ्य से सरकारी तिजोरी की ज्यादा कीमत नहीं है। ये तिजोरी माताओं-बहनों के लिए है। आने वाले समय में आयुष्मान कार्ड का सुरक्षा कवच बड़े काम आएगा।
यह अभियान 2 अक्टूबर विजयदशमी तक चलेगा। अभियान में लाखों कैंप लगेंगे। आज से ही बड़ी संख्या में जांच शुरू हो गई हैं। माताएं-बहनें हमारी प्राथमिकता हैं। कोई मां-बेटी छूट न जाए, ये संकल्प लेना है। गर्भवती महिलाओं के लिए आज से राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत हो रही है। विकसित होते भारत में हमें मातृ और शिशु मृत्युदर कम करना है। इसीलिए हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना शुरू की जिससे साढ़े 4 करोड़ गर्भवतियों को योजना का लाभ मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंच चुकी है। आज 10 लाख से अधिक माताओं को 450 करोड़ रूपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है।
[…] पंचायत पहुंचे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से ठीक एक दिन पूर्व सेवा […]