PM Modi: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन,75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी देंगे “रिटर्न गिफ्ट”

By: PalPal India News
September 17, 2025

PM Modi: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से बुधवार को इंदौर पहुंचे, जहां उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया गया। इंदौर एयरपोर्ट पर राज्य सरकार की ओर से स्वागत के लिये मनोनीत मिनिस्टर इन वेटिंग जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अंगवस्त्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी का महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, सांसद श्री शंकर लालवानी और सुश्री कविता पाटीदार, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री गोलू शुक्ला, श्रीमती मालिनी गौड़ तथा श्री महेंद्र हार्डिया, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, डीजीपी श्री कैलाश मकवाना सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने भी आत्मीय स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी इंदौर से धार जिले के भैंसोदा के लिये हैलीकाप्टर से रवाना हुए।

PM Modi
PM Modi

धार पहुंचे PM Modi, गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर देश के पहले पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन किया. अपने 75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने यह “रिटर्न गिफ्ट” मध्य प्रदेश को दिया. धार में बने इस मेगा टेक्सटाइल पार्क से 3 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा, लाखों किसानों को सीधा फायदा होगा और महिलाओं को आवास समेत कई सुविधाएं मिलेंगी. युवाओं के लिए यहां रोजगार और स्टार्टअप के मौके उपलब्ध होंगे. पार्क की वजह से प्रदेश में दुनिया स्तर की सुविधाएं, सोलर और ग्रीन एनर्जी का उपयोग, बेहतरीन हाईवे और एयरपोर्ट कनेक्टिविटी मिलेगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने “मोदी है तो मुमकिन है” करके दिखाया है. उनके नेतृत्व ने भारत की काया पलट दी है. उन्होंने कहा कि निमाड़ और मालवा अंचल में पीएम मित्रा पार्क के जरिए बड़ा मार्केट बन रहा है, जिसकी नींव आज रखी गई है. कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और ऐतिहासिक पल का साक्षी बनी.
PM Modi
PM Modi

धार पहुंचे PM Modi, गर्मजोशी से स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने 75वें जन्मदिन पर धार पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी के आगमन पर जनता ने जोरदार उत्साह और गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे और आम जनता को संबोधित करेंगे. धार में ही सशक्त नारी स्वास्थ्य परिवार की शुरुआत करेंगे.

PM Modi
PM Modi

धार में मंच पर PM Modi का भव्य स्वागत

धार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर भव्य स्वागत किया गया. केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी, शॉल और शस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्मृति चिन्ह भेंट किया. इस मौके पर मां-शिशु की सुंदर तस्वीर भी प्रधानमंत्री को भेंट की गई. आदिवासी संस्कृति और परंपरा को दर्शाती विशेष टोकरी और क्षेत्रीय उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका भी पीएम मोदी को भेंट की गई. पूरे समारोह में पारंपरिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला और उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रधानमंत्री का स्वागत किया.

4 responses to “PM Modi: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का इंदौर में हार्दिक स्वागत और अभिनंदन,75वें जन्मदिन पर पीएम मोदी देंगे “रिटर्न गिफ्ट””

  1. […] लाख नए रोजग़ार के अवसर भी पैदा होंगे. पीएम मोदी ने धार से महिलाओं और बच्चों के […]

  2. […] किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना’ योजना के तहत देशभर की 15 […]

  3. […] मोहन यादव ने कहा है कि “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत स्वच्छ और सस्ती […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *