Indore News: इंदौर में ट्रक हादसे का मामला अभी ठंडा नहीं हुआ है कि भाजपा विधायक गोलू शुक्ला की बस ने पति-पत्नी और बच्चे की जान ले ली. वहीँ चालक तीनों को रौंदने के बाद खुद बस छोड़कर फरार हो गया. घटना में घायल 10 साल के तेजस सोलंकी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बाणगंगा टीआई सियाराम सिंह गुर्जर के अनुसार, घटना बुधवार 17 सितम्बर की देर रात धरमपुरी के समीप ग्राम रिंगनोदिया की है.

जानकारी के मुताबिक बस एमपी 09 FA 6390 ने बाइक एमपी 09BF 3495 को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती बच्चों सहित दूर जाकर गिरे. इस हादसे में महेंद्र सोलंकी, जयश्री सोलंकी और 15 वर्षीय जिगर सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई. और वहीँ 10 साल के तेजस सोलंकी को गंभीर रूप अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने भी दम तोड़ दिया. सांवेर टीआई गिरजाशंकर महोबिया के अनुसार, टक्कर मारने वाली बस विधायक गोलू शुक्ला की है. बस के पीछे भी गोलू लिखा है.

टक्कर के बाद चालक और हेल्पर बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. गुस्साए लोगों ने इस घटना के बाद बस को जमकर फोड़ा और बस के सीसे तोड़ दिए. महेंद्र सोलंकी निवासी तीन इमली मूसाखेड़ी की चाय की दुकान है. वह साईं विहार कॉलोनी में रहने वाले भाई बाबूसिंह सोलंकी और भाभी शांति सोलंकी से मिलने आया था. बाबू बुधवार को भोपाल गए थे. लौटने में देरी हो गई और महेंद्र को निकलने में रात हो गई.
बाबू सिंह ने तेज बारिश का कहते हुए महेंद्र को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन सुबह जिगर की परीक्षा होने से सभी तो रात में ही रवाना होना पड़ा. करीब एक घंटे बाद भी घर पहुंचने की खबर नहीं आई तो बाबूसिंह की बेटी ने काल लगाया. थोड़ी देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आया कि चारों को अरबिंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.