Accident narsinghpur: पिकअप ने मारी वाहन को टक्कर मोटर साइकिल सवार 1 युवक की मौत, 2 घायल

By: PalPal India News
September 18, 2025

Accident narsinghpur:  पिकअप वाहन की टक्कर से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। नरसिंहपुर के गोटेगांव में पिकअप ने मोटर साइकल सवार युवक को टक्कर मार दी. हादसे में युवक की मौत हो गई, वहीं दम्पति गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर किया गया है.

Accident narsinghpur: युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

accident narsinghpur

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धूमा के ग्राम छिरारु में रहने वाला उदय पटेल अपनी मोटर साइकल में राहुल यादव व उनकी गर्भवती पत्नी सीमा को बिठाकर गोटेगांव के सरकारी अस्पताल जांच कराने के लिए जा रहा था. जब वे अस्पताल की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी. पिकअप की टक्कर लगते ही तीनों लोग मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे. पिकअप उदय पटेल को कुचलते हुए निकल गया, जिससे उदय की मौके पर मौत हो गई.

Accident narsinghpur: जबलपुर के निजी अस्पताल में रेफर

वहीं राहुल व उनकी पत्नी सीमा के शरीर पर गंभीर चोटें आई. दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्होने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया. वहीं युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया. हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे, मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है.

One response to “Accident narsinghpur: पिकअप ने मारी वाहन को टक्कर मोटर साइकिल सवार 1 युवक की मौत, 2 घायल”

  1. […] बस एमपी 09 FA 6390 ने बाइक एमपी 09BF 3495 को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *