Dussehra: पंजाबी दशहरा में इस बार जहां 75 फुट ऊँचे विशालकाय रावण एवं कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा वहीं दूसरी ओर रोमांचकारी आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। इस कडी में स्थानीय जिला प्रशासन पंजाबी दशहरा ग्राउंड के भीतर तथा बाहर के मार्गो का माकूल इंतजाम करते हुए भीतर तथा बाहरी मार्गो पर समुचित इंतजाम चाक चैगंध व्यवस्थाओं को पूर्ण करेगा।
पंजाबी हिंदू एसोसियेशन के जनसंपर्क अधिकारी उमेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 73वाॅ पंजाबी दशहरा में प्रख्यात शिवाकाशी, भारतीय अन्य आतिशबाजी का बेजोड़ प्रदर्शन किया जायेगा। राष्ट्रीय स्तर के आतिशबाज एक से बढ़कर एक इन्दधनुषी बहुरंगीय धमाकों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही इस बार मुंबई से 10 सदस्यीय टीम आकृषक फायर शो एवं आतिशबाजी कर बेजोड़ प्रदर्शन करने शहर पहुंच रही है। वहीं शिवाकाशी एवं जबलपुर शहर के प्रख्यात आतिशबाजों के बीच आसमान में एक से बढकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी।

दशहरे के एक दिन पूर्व जिला प्रशासन ने दशहरा ग्राउंड का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियो को उचित दिशा निर्देश दिए। जिसमें कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, एड. एस पी सिटी आयुष गुप्ता, एड. एस पी साउथ पल्लवी शुक्ला, नगर निगम अध्यक्ष रिंकु विज सहित नगर निगम के समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिन्होने सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजामों का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि आतिशबाजी के रोमांचकारी प्रदर्शन के दौरान दर्शकों को कोई जनहानि न हो इस हेतु उन्हें मैदान से काफी दूर रखें।

पंजाबी हिंदू एसोसियेशन के के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि म्यूजिक वाले नये बुहरंगीय आतिशबाजी के आयटम ग्वारीघाट के आसमान पर सीटी बजाते हुए रंगीन छटा बिखेरेंगे जो बच्चों को विशेष रूप से प्रभावित करेंगे। इस पंजाबी दशहरे को देखने वर्षों से लोग अन्य जिलों तथा ग्रामीण एरियों से अपने परिवार के साथ जबलपुर पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने आते है।
पंजाबी हिन्दू एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र पाल मलिक, इंदर बिरमानी, सचिव उमेश खुराना, मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, राजीव ओबेराय, यूथ अध्यक्ष अंशुल मलिक, सुधीर मेहता, रघुवर कपूर, प्रमोद मरवाहा, नीरज ब्योत्रा, नरेन्द्र धमीजा, ने बताया कि अश्वरोही दल, दुलदुल घोड़ी, भगवान रंग बिरंगी डिस्को लाइट, डांडिया प्रदर्शन इसका मुख्य आकर्षण होगा।
वहीं शिवाकाशी एवं जबलपुर शहर के प्रख्यात आतिशबाजों के बीच आसमान में एक से बढकर आतिशबाजी देखने को मिलेगी। जिसमें इन्द्रधनुषी गोल्डन पैलेस मैजिक ग्रीन, मैजिक डांसर गोल्डन पैलेस, सायरन तीर, ड्रीम लैंड झूला,सहित सैकड़ों नये आयटम आसमान में देखने को मिलेगें।
[…] मनाये गये पंजाबी दशहरा में 75 फुट ऊँचे रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन कर बुराई […]