यूनिवर्सिटी ने बदला दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र

By: PalPal India News
June 3, 2024

Jabalpur News : यूनिवर्सिटी ने बदला दो हजार से ज्यादा विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। : इसमें लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान कॉलेजो को हुआ है। परीक्षा संचालन शुल्क विश्वविद्यालय की बजाए कालेजों को देना पड़ रहा। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय ने अपने ही परीक्षा केंद्र को बंद कर कालेजों में परीक्षा का संचालन करने का निर्णय लिया है। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के विक्रम साराभाई भवन में जहां दो से ढाई हजार विद्यार्थियों के लिए परीक्षा करवाने का इंतजाम होता था। अब ये परीक्षाएं अन्य सरकारी कालेजों में करवाई जा रही है। यह व्यवस्था बदलने से जहां विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अन्य कालेजों में जाना पड़ रहा है वहीं परीक्षा संचालन शुल्क के नाम पर भी लाखों रुपये की आय प्रशासन को होती थी जो अब कालेजों को जाएगी।

विक्रम सारा भाई भवन में ही परीक्षा का संचालन कई सालों से होता आ रहा है।

सहायक कुलसचिव परीक्षा अभयकांत मिश्रा ने कहा कि परीक्षाओं का संचालन अब विश्वविद्यालय के विक्रम साराभाई भवन की बजाए अन्य कॉलेजो में करवाया जा रहा है। उनके अनुसार विक्रम साराभाई भवन का जीर्णोद्वार कराया जाना है इसलिए अस्थाई तौर पर यह बदलाव किया गया है उन्हेांने कहा कि आगामी दिनों में संभव है दोबारा परीक्षाओं को पुन: विक्रम साराभाई भवन से कराया जाए।

विक्रम सारा भाई भवन में परीक्षा संचालन कई सालों से किया जा रहा है। यहां पर बीएएलएलबी, बीएससी,एमएसएसी, एमबीए, बीएड,एमएड, एलएलबी समेत कई परीक्षाओं का संचालन कराया  जाता था। लेकिन अब विश्वविद्यालय ने हाल ही में हो रही परीक्षाओं के लिए साइंस कालेज, पीएसएम कालेज समेत कई अन्य कालेजों में परीक्षा केंद्र बना दिया है जिस वजह से विद्यार्थियों को दूसरे कालेजों में परीक्षा देने जाना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *