बीजेपी ने पांसा पलटा, मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर बीजेपी आगे

By: PalPal India News
June 4, 2024

एम पी इलेक्शन रिजल्ट 2024 : बीजेपी ने पांसा पलटा, मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर बीजेपी आगे

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर। मध्य प्रदेश के रुझानों के मुताबिक BJP उम्मीदवार मध्य प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर बीजेपी आगे चल रहे हैं।

गुना शिवपुरी  सीट से 4 लाख 10 हजार वोट से जीते सिंधिया ,कांग्रेस प्रत्याशी राव यादवेंद्र सिंह रहे पीछे। विदिशा से बीजेपी के शिवराज सिंह चौहान 5 लाख 21 हजार वोट से आगे और बालाघाट से बीजेपी की भारती पारधी 1 लाख 31 हजार वोट से आगे रही वहीं बैतूल से बीजेपी के दुर्गादास उइके 3 लाख 2 हजार वोट से आगे ,भिंड से बीजेपी की संध्या राय 30 हजार वोट से आगे, भोपाल से बीजेपी के आलोक शर्मा 1 लाख 53 हजार वोट से आगे छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकूलनाथ 64 हजार वोट से पीछे, दमोह से बीजेपी के राहुल सिंह लोधी 2 लाख 32 हजार वोट से आगे देवास से बीजेपी के महेन्द्र सिंह सोलंकी 3 लाख 48 हजार वोट से आगे धार से बीजेपी की सावित्री ठाकुर 1 लाख 38 हजार वोट से आगे ग्वालियर से बीजेपी के भारत सिंह कुशवाह 43 हजार वोट से आगे होशंगाबाद से बीजेपी के दर्शन सिंह चौधरी 2 लाख 62 हजार वोट से आगे इंदौर से बीजेपी के शंकर लालवानी 9 लाख 68 हजार वोट से आगे जबलपुर से बीजेपी के आशीष दुबे 2 लाख 19 हजार वोट से आगे  इसी तरह मध्य प्रदेश की सभी सीटो पर भाजपा का कमल खिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *