एक साथ 6 गोवंश के मरने से मचा हड़कंप! CCTV में कैद हुए फुटेज

By: PalPal India News
June 15, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि, जबलपुर जबलपुर गोरा बाजार के धोबी मोहल्ले में एक साथ छह गायों के मरने से हड़कंप मच गया, जैसे ही ये खबर लोगों को लगी उन्होंने तत्काल इसकी सूचना हिंदूवादी संघटनों को दी इसके बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गोरा बाजार थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपकर गायों को जहर देकर मारने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शक जताया है कि क्षेत्र के ही एक युवक शिवम यादव ने गायों को जहर देकर मारा है। इधर पुलिस का कहना है कि गायों का पीएम कराया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्रित की जा रही है ताकि यह पता चल सके की गायों की मौत कैसे हुई।

HIGHLIGHTS

  • एक साथ 6 गोवंश के मरने से हड़कंप।
  • गोरा बाजार के धोबी मोहल्ला में घटना।
  • एक साथ 6 गोवंश के मरने से हड़कंप।
  • हिंदूवादी संगठनों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *