पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही चोरियों की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। माधोताल पुलिस ने एक चोर गिरोह का पर्दाफाश कर तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सोने चांदी के जेवर समेत करीब 30 लख रुपए का मशरूका बरामद किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राहुल पटेल विनोद केवट और आकाश केवट को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ करने पर उन्होंने चोरी की 9 वारदातों को करना कबूल किया है। इनके पास से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवर और नगदी भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चोर गिरोह के ये सदस्य दिन में सूने मकानो की रेकी किया करते थे और फिर योजना बनाकर रात में वारदातों को अंजाम दिया करते थे। आरोपियों के पास से घरों का ताला तोड़ने में उपयोग की जाने वाली लोहे की रॉड और अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
HIGHLIGHTS