ब्रिटिश फोर्ट फाऊंडेशन स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन,एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने हथकड़ी पहन किया विरोध

By: PalPal India News
June 26, 2024

जबलपुर ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन स्कूल के संचालक अनुराग सोनी और एमपी स्टूडेंट यूनियन के पदाधिकारीयों के बीच पिछले दिनों हुई बहस के मामले ने तूल पकड़ लिया है एमपी स्टूडेंट यूनियन ने रक्षा इंटरनेशनल स्कूल समेत ब्रिटिश फोर्ट फाऊंडेशन की तमाम स्कूलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इसे लेकर आज एमपी स्टूडेंट यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान कार्यकर्ता हाथों में हथकड़ी पहने हुए थे उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को ज्ञापन सौंपकर ब्रिटिश स्कूल की सभी शाखों की जांच की मांग की


इधर जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी का कहना है कि एमपी स्टूडेंट यूनियन द्वारा पहले भी ब्रिटिश फोर्ट फाउंडेशन के तमाम स्कूलों के खिलाफ ज्ञापन दिया गया था जिसकी जांच चल रही है उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ज्ञापन देने के दौरान एमपी छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका हाथ पकड़ा जो कि सरासर गलत है

HIGHLIGHTS

एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने हथकड़ी पहनकर किया विरोध

ब्रिटिश फोर्ट फाऊंडेशन स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन

एमपी स्टूडेंट यूनियन के छात्रों ने हथकड़ी पहनकर किया विरोध

ब्रिटिश स्कूल की तमाम शाखाओं की जांच की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *