पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जबलपुर लगातार हो रही बारिश अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। प्रेम सागर के साहू मोहल्ले में सोमवार की रात एक चट्टान खिसक गई और एक घर पर गिर गई, जिससे तीन कमरे पूरी तरह से मलबे में बदल गए। चट्टान खिसकने से लोगों को ऐसा लगा जैसे भूकंप आ गया हो हड़बड़ाहट में लोग नींद से जागे और उन्होंने देखा तो चट्टान गिरी हुई थी।
इस हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कुछ लोगों को हल्की चोट आई है। चट्टान गिरने से मकान में रखा गृहस्थी का पूरा सामान भी बर्बाद हो गया। लोगों का कहना है कि आसपास बहुत सारी चट्टाने हैं जिन्हें हटाया जाए वरना कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
HIGHLIGHTS