पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा. सूत्रों के मुताबिक कोर्ट का फैसला 2 बजे तक आने की उम्मीद है इलाहाबाद हाईकोर्ट आज मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में दायर मुकदमों को चुनौती देने वाली याचिका पर फैसला सुनाएगी. हम आपको बता दे की हिंदू पक्ष की तरफ से दाखिल 18 याचिकाओं के खिलाफ शाही ईदगाह कमेटी ने हाईकोर्ट में सीपीसी के ऑर्डर 7, रूल 11 के तहत चुनौती दी है.
दोनों पक्षों ने अपनी अपनी याचिकाएं दायर की है जिनमें हिंदू पक्ष ने जो याचिकाएं दायर की हैं, उनमें शाही ईदगाह मस्जिद की जमीन को हिंदुओं की बताया है और वहां पूजा का अधिकार दिए जाने की मांग की है. वहीं, मुस्लिम पक्ष ने प्लेसिस ऑफ वर्शिप एक्ट, वक्फ एक्ट, लिमिटेशन एक्ट और स्पेसिफिक पजेशन रिलीफ एक्ट का हवाला दिया और हिंदू पक्ष की याचिकाओं को खारिज किए जाने की दलील पेश की है.
हिंदू पक्ष ने याचिकाओं में दावा किया है कि मस्जिद का निर्माण कटरा केशव देव मंदिर की 13.37 एकड़ भूमि पर किया गया है. हिन्दू पक्ष ने ये भी दावा किया है की औरंगजेब के जमाने की मस्जिद, मंदिर के विध्वंस के बाद बनाई गई है. अब देखना यह है की इलाहाबाद हाईकोर्ट क्या फैसला करता है.
जानिए दोनों पक्षों की दलीले