पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के प्रति जागृत किया। सिपाही से लेकर आईजी तक ने हाथों में तिरंगा लेकर रेली निकाली और लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की। आईजी अनिल सिंह कुशवाह का कहना है कि लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जबलपुर पुलिस भी अपना योगदान दे रही है हर घर में तिरंगा फहराने से लोगों में देश प्रेम की भावना मजबूत होती है।
HIGHLIGHTS