15 अगस्त को होगा शिक्षा माफिया से आजादी की लड़ाई का आगाज

By: PalPal India News
August 14, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी की सालगिरह का जश्न मनाएगा तब अभिभावक सड़क पर उतरकर शिक्षा माफिया से आजादी की दूसरी लड़ाई का आगाज करेंगे। अभिभावक संघ ने एक पत्रकार वार्ता की जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि निजी स्कूल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई का बदला लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिभावकों पर फीस का दबाव डाला जा रहा है और बच्चों को स्कूल में तरह-तरह की सजाएं दी जा रही हैं जो उनके बर्दाश्त से बाहर हो गया है। इसलिए अब वे निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए सड़क पर उतरेंगे।

HIGHLIGHTS

  • निजी स्कूलों के खिलाफ अभिभावक करेंगे प्रदर्शन।
  • प्रशासन की कार्रवाई का बदला ले रहे निजी स्कूल प्रबंधन।
  • 15 अगस्त को होगा शिक्षा माफिया से आजादी की लड़ाई का आगाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *