पलपल इंडिया प्रतिनधि। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बहुत ही शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है। अपनी 17 वर्षीय बेटी को उसके ही माँ बाप ने शादी के नाम पर गुजरात के एक व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी को बेचने के आरोप में शुक्रवार को एक दम्पति समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम को गुजरात भी भेजा गया है।