पलपल इंडिया प्रतिनिधि,दिल्ली। सीएम पद पक्का होने का बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि वह बहुत सामान्य परिवार से हैं। दिल्ली में केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी नई सीएम होंगी। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। ऐसे में सीएम पद पक्का होने के बाद आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने गुरू केजरीवाल का धन्यवाद देती हूं। कोई और होता तो 2 मिनट भी कुर्सी छोड़ नहीं जाता। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को गलत बताया था।
आतिशी ने ये भी कहा कि केजरीवाल का इस्तीफा दिल्ली के लिए दुख की घड़ी है। मुझे सीएम बनने की ख़ुशी इतनी नहीं जितनी उनके इस्तीफे की है। मुझे सीएम बनने की बधाई मत दीजिए, मुझे माला मत पहनाइए। मैं चुनाव तक ही सीएम रहूंगी। चुनाव जीते तो केजरीवाल ही सीएम होंगे। केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाऊंगी।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी को पार्टी ने विधायक दल का नेता चुना है। आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के प्रोफेसर विजय सिंह और त्रिप्ता वाही के घर हुआ था। आतिशी ने स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के ही सेंट स्टीफंस कॉलेज में हिस्ट्री में बीए किया। आतिशी ने प्रसिद्ध ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से शेवनिंग स्कॉलरशिप पर मास्टर की डिग्री हासिल की है। और फिर उन्होंने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से दोबारा डिग्री हासिल की।