पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। जमतरा पुल पर बाइक और मोबाइल मिलने के बाद पुलिस ने नदी से राहुल चौधरी की लाश भी बरामद कर ली है। राहुल चौधरी की लाश बरामद होने के बाद आज उसके परिजन घमापुर थाने पहुंचे और उन्होंने इसे प्रेम प्रसंग का मामला बताया। उन्होंने लड़की के परिजनों पर राहुल चौधरी की हत्या करने के आरोप लगाए।
मृतक राहुल चौधरी की मां का कहना है कि लड़की के परिजन अक्सर राहुल को प्रताड़ित किया करते थे और धमकियां दिया करते थे। इसके साथ-साथ उन्हें जातिगत रूप से भी अपमानित किया जाता था। इधर पुलिस ने हत्या की बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया ये मामला खुदकुशी का है।
HIGHLIGHTS