पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पीएम मोदी आज महाराष्ट्र के दौरे पर थे। जहाँ उन्होंने वाशिम में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान की किस्त जारी की जाने की घोषणा की। योजना के तहत 9.4 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों को 20,000 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी।
वहां प्रधानमंत्री मोदी ने आज नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त के तहत महाराष्ट्र के किसानों को 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ भी जारी किया। 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों को ये सौगात देने वाले हैं. बता दें कि पीएम किसान सम्मान योजना के तहत पात्र किसानों को सरकार की तरफ से सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है. ये रकम उन्हें 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में दी जाती है. देशभर के करोड़ों किसान इस स्कीम से जुड़े हैं. अब तक इस योजना के तहत कुल 17 किस्त जारी की जा चुकी है. अब आज 18वीं किस्त जारी की जाएगी.
पीएम किसान योजना स्कीम क्या है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को आर्थिक मदद पहुँचाने वाली केंद्र सरकार की एक स्कीम है, जिसमें साल में 6000 रुपये लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किये जाते हैं। ये रुपये 2000 रुपये की तीन किस्तों में दिये जाते हैं। पीएम किसान स्कीम के तहत अब तक कुल 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। यानी योजना की शुरुआत से अब तक एक किसान परिवार को 34,000 रुपये जारी हो चुके हैं। सरकार खेती से जुड़े कार्यों में आर्थिक सहायता के लिये किसानों को यह आर्थिक मदद देती है।
किसानों को केवाईसी करवाना जरूरी
पीएम किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्टर्ड किसानों के लिए KYC करवाना जरुरी है। आपको पीएम किसान की किस्त तभी मिल पाएगी जब आपकी KYC होगी। OTP आधारित eKYC PMKISAN पोर्टल पर उपलब्ध है। बायोमेट्रिक आधारित eKYC के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा फेस ऑथेंटिकेशन बेस्ड ई-केवाईसी पीएम किसान मोबाइल एप पर उपलब्ध है।
लाभार्थियों की लिस्ट में इस तरह देखें अपना नाम
- आधिकारिक PM किसान वेबसाइट पर जाएं।
- लाभार्थी सूची पेज तक पहुंचें।
- राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
- रिपोर्ट प्राप्त करें पर क्लिक करें और लाभार्थी सूची से अपना नाम देखें।