पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। (Artificial Intelligence) AI आजकल कौन नहीं जनता इसके बारे में पर आपमें से बहुत कम लोग ही इसके जनक यानी AI को हम सबके बीच लाने वाले ज्योफ्री हिंटन को जानते होंगे जी हाँ AI के गॉडफादर ज्योफ्री हिंटन है जिन्होंने कुछ समय पहले आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के फायदे तो बताये थे लेकिन वह इसके बढ़ते प्रभाव से डरे हुए भी हैं. दरअसल रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने आर्टिफिशियल न्यूरल नेटवर्क्स पर बड़े योगदान के लिए जेफ्री हिंटन और जॉन हॉपफील्ड को फिजिक्स में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है. ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोज के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है.
Artificial Intelligence एआई जब से आया है तब से बस हर तरफ इसी की चर्चा है. जहां कुछ लोग इसके फायदे गिनवाते हुए नजर आते हैं तो वहीं दूसरी तरफ आपको जानकार हैरानी होगी की AI के गॉडफादर ज्योफ्री हिंटन ने कुछ समय पहले बताया था कि वह इससे डरे हुए हैं.
आज हम आप लोगों को ज्योफ्री हिंटन के बारे में जानकारी देने वाले हैं. साथ ही उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में भी आपको बताएंगे.