पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। पनागर पुलिस को सूचना मिली की परियट से नागपुर के लिए एक ट्रक में गौवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस ने टीम गठित करते हुए मौके पर दबिश देते हुए ट्रक को जब्त कर लिया।
पनागर पुलिस की जानकारी के मुताबिक उन्हें एक ट्रक में गौवंश की तस्करी करने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त किया और श्रीकांत यादव, कमलेश और बुची को गिरफ्तार किया है। आपको बता दे ट्रक में 10 गौवंश को तस्करी कर नागपुर ले जाया जा रहा था । पकड़े गए आरोपियो से पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही है।
HIGHLIGHTS