आरोपी से मिले 450 नशीले इंजेक्शन, सुहागी निवासी ओम पटेल गिरफ्तार

By: PalPal India News
October 23, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। शहर में नशीले इंजेक्शन का कारोबार थमने पर नहीं आ रहा है. अधारताल पुलिस ने सुहागी निवासी ओम पटेल नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े चार सौ नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं.

अधारताल पुलिस ने सुहागी निवासी ओम पटेल के पास नशीले इंजेक्शन की सूचना मिलते ही छापा मारा तो पुलिश को उसके पास से साढ़े चार सौ नशीले इंजेक्शन बरामद हुए. पुलिस ने आरोपी ओम पटेल  को गिरफ्तार कर लिया है और ओम पटेल से पूछताछ कर ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नशीले इंजेक्शन उसे कहां से मिले और वह किस-किस को इंजेक्शन बेचता था.

HIGHLIGHTS

  • एक आरोपी से मिले 450 नशीले इंजेक्शन
  • सुहागी निवासी ओम पटेल गिरफ्तार
  • पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *