धनतेरस का पर्व आज, जाने आज किस वस्तु को खरीदने से होगा लक्ष्मी का आगमन

By: PalPal India News
October 29, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। दिवाली का त्यौहार धनतेरस के दिन से शुरू हो जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती हैं, जिससे साधक के जीवन में स्वास्थ, और धन, धान्य की वृद्धि होती हैं। धनतेरस को धनत्रयोदशी और धन्वंतरि त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा विशेष महत्व है।

मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। कहाँ जाता है की आज के दिन उनकी पूजा करने से अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होता है। उन्हें आयुर्वेद का जनक माना जाता है। भगवान धन्वंतरि की पूजा से साधक को सभी रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं।

मान्यता यह भी है कि धनतेरस पर सोना-चांदी व अन्य सामान जिन्हें लक्ष्मी का प्रतीक मन जाता है ऐसी वस्तुओं को घर लाने से परिवार पर इसका शुभ प्रभाव पड़ता है। परंतु इस दिन धनतेरस के दिन क्या खरीदें और क्या न खरीदें ये जानना भी बहुत आवश्यक होता है।

धनतेरस पर क्या खरीदें ?
  • धनतेरस के दिन सोने-चांदी से बने आभूषण जरुर ख़रीदे इन्हें बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
  • लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति अपने घर जरुर लाये।
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है।
  • इस दिन वाहन खरीदना भी शुभ होता है।
  • धनतेरस पर बर्तनों (लेकिन स्टील के बर्तन न खरीदें) की खरीदारी करने की परंपरा बहुत पुरानी है।
  • धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से सुख सम्पदा आती है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं।
  • धनतेरस पर पान के पत्ते खरीदने से लाभ के योग बनते हैं।
धनतेरस पर क्या न खरीदें
  • धनतेरस के दिन एलुमिनियम की वस्तुएं कभी भी न खरीदें। इससे घर में दरिद्रता आती है।
  • आज के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदना चाहिए, इससे आर्थिक समस्याएं हो सकती हैं।
  • इस दौरान मिट्टी से बने बर्तनों को या कांच खरीदने से बचना चाहिए। इससे परिवार की सुख शांति में भी कमी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *