पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एक बार फिर बाबा बागेश्वर चर्चा में आ गए हैं। वैसे तो उनके सभी बयान चर्चा में रहते है लेकिन इस बार उनके एक बयान ने विरोध खड़ा कर दिया है , इसमें वह कह रहे है कि महाकुंभ व ऐसे धार्मिक आयोजन में गैर हिंदुओं का प्रवेश नहीं होना चाहिए। इसी को लेकर काजी अजमत ने निशाना साधा है। आईये जानते है।
ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी अजमत शाह मक्की ने बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री के एक बयान पर उन पर निशाना साधते हुए पलटवार किया है। काजी अजमत ने उन्हें उनके कुंभ वाले बयान पर घेरा और उनको उनके एक बयान की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने अपनी बहन की शादी का जिक्र किया था। साथ ही कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जी ऐसे बयान देकर देश के अंदर नफ़रत न फैलाएं, धीरेंद्र शास्त्री जी ऐसे बयान देकर देश के अंदर नफ़रत न फैलाएं। हम भी ईद हो या बकरीद हो, हमारे हिंदू भाईयों से कपड़े खरीदते हैं, सेवाईयां खरीदते हैं तो फिर कारोबार से किसी को वंचित क्यों किया जाए। आगे कहा कि कुंभ तो आते-जाते रहेंगे लेकिन हमें मुल्क को मजबूत करना है तो विचारधारा को बदलना पड़ेगा।