मंडला बायपास स्थित भटौली रेलवे ब्रिज के पास मिला कंकाल, क्षेत्र में फैली सनसनी

By: PalPal India News
December 28, 2024

पलपल इंडिया प्रतिनिधि,जबलपुर। भटौली रेलवे ब्रिज के पास उस वक्त हडकंप मच गया जब एक वहां पर एक नर कंकाल मिला।  खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए भेजा।

दरअसल गौर चौकी के अंतर्गत मंडला बाईपास स्थित भटौली रेलवे ब्रिज के पास आज एक नर कंकाल मिलने से सनसनी फ़ैल गई। जिसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सुचना देकर इस मामले से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने आकर फ़ौरन कंकाल को अपने कब्जे में ले लिया और उसे जांच के लिए भेजा। हालंकि पुलिस प्राथमिक तौर पर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है पुलिस का कहना है कि कंकाल की जांच के बाद ही घटना सामने आ सकेगी और इसकी जान पहचान मालूम होगी।

HIGHLIGHTS

  • मंडला बायपास स्थित भटौली रेलवे ब्रिज के पास मिला कंकाल
  • पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजा
  • नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *