अनियंत्रित होकर 35 यात्रियों से सवार बस पलटी, हादसे में 35 यात्री घायल सभी का चल रहा ईलाज

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में बस में सवार 35 यात्री घायल हो गए।

दरअसल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के कर्नाला में रविवार रात एक निजी बस के पलट जाने से कम से कम 35 यात्री घायल हो गए। अच्छी बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। बाताया जा रहा है की बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। जिससे सभी यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए । दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका ईलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *