कार चालक ने 2 साल की मासूम बच्ची पर चढ़ाई कार, इलाज़ के दौरान बच्ची ने तोड़ादम

By: PalPal India News
April 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली में एक कार चालक ने 2 साल की बच्ची पर अपनी कार चढ़ा दी जिसके बाद बच्ची को फ़ौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई।

दरअसल एक कार चालक ने अपने पड़ोसी के बच्ची पर कार चढ़ा दी। 31 मार्च की शाम करीब 06.15 बजे थाना नबी करीम में सूचना मिली कि 2 वर्षीय बच्ची पहाड़गंज के राम नगर इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल हो गई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी कार चालक पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्ची पर कार चढ़ाता दिख रहा है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बच्ची गली में घर के बाहर खेल रही है और कुछ लोग पास ही बेंच पर बैठे हुए हैं। थोड़ी देर बाद एक कार वहां आती है बच्ची खेलते-खेलते सड़क पर बैठकर कुठ कर रही थी कि तभी कार चालक उसपर कार चढ़ा देता है। कार चढ़ते ही एक शख्स दौड़कर आता है और कार चालक को रोककर पीछे जाने को कहता है। कार पीछे होते ही वह बच्ची को उठाता है और लोग उसके परिवारवालों को सूचित करते हैं। वीडियो में कार चालक कार में ही बैठा दिखाई देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *