तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई कार, 500 मीटर तक घसीटाता रहा कार को

By: PalPal India News
June 20, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिरतलाम से मंदसौर की ओर जा रहे राजस्थान ने कार चालक को टक्कर मार दी। हादसे के दौरान ट्रक चालक को काफी दूर तक यह एहसास ही नहीं हुआ कि ट्रक से कार घसीटाती हुई जा रही है।

गुरुवार दोपहर को मंदसौर के दलौदा थाना क्षेत्र के भावगढ़ फंटे पर एक कार ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक कार को करीब 500 मीटर तक घसीटता रहा। कार बुरी तरह से क्षतिग्रसत हो गई लेकिन  इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सामने आए 14 सेकंड के वीडियो में ट्रक से चिपककर कार तेज गति से घसीटाती हुई नजर आ रही है।

रतलाम से मंदसौर जा रहा था ट्रक

दलौदा थाना प्रभारी मनोज गर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान का यह ट्रक रतलाम से मंदसौर की ओर जा रहा था। उसी दौरान राजस्थान के नाथद्वारा के ही रहने वाले कार चालक से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे के दौरान ट्रक चालक को काफी दूर तक यह एहसास ही नहीं हुआ कि ट्रक से कार घसीटाती हुई जा रही है। जब राहगीरों ने हल्ला मचाना शुरू किया तब ट्रक चालक ने ट्रक को रोका। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जनहानि नहीं होने से दोनों पक्षों ने आपस में ही मामले में समझौता कर लिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष मामले में कोई कार्यवाही भी नहीं चाहते थे। जिसको लिखित में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *