गुब्बारा मारने पर बच्चे की पीठ पर कटर से हमला, पुलिस ने अंश की खिलाफ की एफआइआर दर्ज

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। इंदौर के द्वारकापुरी थाना अंतर्गत 60 फीट रोड में रंगपंचमी पर बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। जिसमें एक बच्चे द्वारा दुसरे बच्चे पर गुब्बारा फेंकने पर बच्चे ने हमला कर दिया। उसकी पीठ पर कटर से कट मारा गया है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। नकुल ने कालोनी में रहने वाले अंश के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

दरअसल नकुल दोस्त अथर्व, रचित, दिव्यांश व रजत के साथ होली खेल रहा था। बच्चे आपस में एक-दूसरे को गुब्बारा फेंककर मार रहे थे। एक गुब्बारा कालोनी में ही रहने वाले अंश को लगा। उसने थर्माकोल काटने के कटर से हमला कर दिया। जिससे बच्चे की पीठ पर कट लग गया जिसके बाद उसके माता पिता बच्चे को अस्पताल ले गए और उसका ईलाज करवाया। वहीँ पुलिस ने इस मामले में नकुल ने कालोनी में रहने वाले अंश के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *