पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। जहाँ एक मुस्लिम युवक जिसकी पहले से पत्नी और तीन बच्चे हैं, ने एक हिंदू युवती के साथ कोर्ट मैरिज के लिए विवाह पंजीयन कार्यालय में आवेदन दिया है। जब मामला सोशल मीडिया पर उजागर हुआ तो युवक की पत्नी ने आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज करवाई।
आफाक खान की पत्नी ने कोर्ट में दर्ज कराई आपत्ति
दरअसल पन्ना के वार्ड नंबर-13 के निवासी आफाक खान (35) और युवती 25 वर्ष ने कोर्ट मैरिज करने का आवेदन पन्ना कोर्ट परिसर में दिया। जिस पर आफाक खान की पत्नी ने आपत्ति दर्ज करते हुए बताया कि आफाक की शादी पहले ही 19 नवंबर 2011 को खजुराहो में हुई थी। वर्तमान में आफाक और उसकी पत्नी के तीन बच्चे भी हैं। जिसमें बड़ा बेटा 13 वर्ष का है। पत्नी ने बताया कि हम सब आफाक के घर वार्ड नं-13 में ही निवास करते हैं। जिनका न तो किसी काजी के द्वारा और न ही कोर्ट में तलाक हुआ है। पत्नी ने बताया कि दोनों छिपकर दूसरी शादी करने वाले थे। जो अमान्य और विधि विरुद्ध है। ऐसे में पत्नी ने विवाह का आवेदन निरस्त करने की अपील की है।
हिंदू लड़की बोली सबक सिखाने के लिए ऐसा किया
हैरान कर देने वाली बात तो यह थी की मीडिया के सामने आई हिंदू युवती ने कहा कि आफाक की पत्नी ने उसे बहुत बदनाम और टॉर्चर किया है। उसने मेरा पीछा भी किया। वह सिर्फ दोस्त के तौर पर मेरी मदद कर रहे थे। आफाक से हमारा कोई संबंध नहीं था। लेकिन उसकी पत्नी ने हमारी बदनामी पूरे जिले में करा दी। उसकी पत्नी ने हमारे घर वालों को भी बुलाकर हमें बेइज्जत किया। इसलिए हमने यह कदम उठाया। हमारा आफाक से शादी करने का न तो पहले इरादा था और न ही अब है। इनकी पत्नी ने हमारी इज्जत उछाली थी इसलिए सबक सिखाने के लिए हमने कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन किया।
[…] चार माह पहले दीपू और अर्चना ने कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद […]