गुलाबी रंग के सूटकेस से फैल रही थी दुर्गंध, पुलिस के सूटकेस खोलते ही निकली महिला की सड़ी लाश

By: PalPal India News
April 17, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। खंडाला में पुलिस को एक गुलाबी रंग का सूटकेस मिला जिसकी तलाश करने के बाद सूटकेस के महिला की सड़ी हुइ लाश मिली है। इस बैग से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी।

दरअसल मामला पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के खंडाला के मंकीहिल पॉइंट के पास ठाकुरवाडी गांव की है यहां पर पुलिस ने एक सुनसान जगह पर एक सूटकेस के भीतर से महिला की लाश बरामद की है। महिला की लाश सड़ी हुई अवस्था में मिलने के कारण सभी लोग हैरान हैं। महिला की लाश को एक गुलाबी रंग के सूटकेस में डालकर पुणे मुंबई रेलवे ट्रैक के पास फेंका गया था।

इलाके में फैल रही थी दुर्गंध

यह वारदात तब सामने आई जब इस इलाके में बड़ी दुर्गंध फैलने लगी। इसके बाद एक व्यक्ति ने इस बैग के करीब जाकर देखा तब वहीं से यह दुर्गंध फैल रही थी। तब उसने तुरंत ही इसकी जानकारी रेलवे पुलिस को बताई। रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर दाखिल होकर जब इस सूटकेस को खोला तब उन्हें उसमें लाल रंग की टी शर्ट पहने हुए एक महिला की लाश दिखाई दी जो पूरी तरह से सड़ चुकी थी। इस पूरी वारदात को लेकर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ-साथ मृतक महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भी भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *