इस जिले में बनेगा ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ का भव्य स्मारक, यहाँ किया था मुगलों ने शिवाजी महाराज को नजरबन्द

By: PalPal India News
March 21, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की इच्छा थी उत्तर प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाए जाने की इसे लेकर अब महाराष्ट्र सरकार ने औपचारिक घोषणा कर दी है। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अब छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनेगा। आगरा के कोठी मीना बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी सारी जानकारियां और उनकी वीरगाथाएं गूंजेगी. इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेस वार्ता के दौरान दी.

आपको बता दे पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आगरा में जिस जगह पर छत्रपति शिवाजी महाराज को नजर बंद किया गया था, वहां छत्रपति शिवाजी महाराज का एक भव्य स्मारक बनना चाहिए। आज सरकार ने औपचारिक तौर पर एक शासनादेश जारी किया है। इस बात की औपचारिक घोषणा की गई है कि महाराष्ट्र सरकार आगरा में उस स्थान को अधिग्रहित करेगी, वहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक बनाया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार की तरफ से होगा निधि आवंटन

सरकार ने ये भी कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के लिए आराध्य देवता हैं। महाराष्ट्र के पर्यटन विभाग की तरफ से इस परियोजना के लिए आवश्यक निधि आवंटित की जाएगी।

ताजमहल से ज्यादा शिवाजी का स्मारक देखने आएंगे लोग- फडणवीस

बता दें कि आगरा की एक जनसभा में 19 फरवरी 2025 को बोलते हुए फडणवीस ने कहा था, ‘मां कसम एक बार यह (आगरा में) स्मारक बन गया तो आपके ताजमहल से ज्यादा लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का यह स्मारक देखने आएंगे। नहीं आए तो मेरा नाम बदल देना, मेरा नाम देवेंद्र फडणवीस नहीं रहेगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *