पलपल इंडिया प्रतिनिधि। तेज़ रफ्तार बाईक जैसे ही पेड़ से टकराई उसमें भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद गाड़ी जल कर खाक हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीनों लड़कों की मौत हो गई।
दरअसल मामला महाराष्ट्र के गढ़चिरौली का है जहाँ एक सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत हो गई। जान गंवाने वाले दो लड़के सगे भाई थे और तीसरा उनका दोस्त था। बताया जा रहा है की तीनों की उम्र 20 साल से कम थी। गाड़ी काफी तेज गति में थी जिस कारण गाड़ी चला रहे युवक ने नियंत्रण खो दिया और उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक से उछलकर गिरे तीनों युवकों की मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई शामिल हैं। इनमें से दो भाई वसंतपुर के हैं और तीसरा युवक तेलंगाना का निवासी है।
तीनों युवक वसंतपुर से घोट जा रहे थे, तो ठाकुरनगर पहाड़ी के पास एक मोड़ पर उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक एक सागौन के पेड़ से टकरा गई। उनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। इसके अलावा, तेज रफ्तार दुपहिया को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल था, क्योंकि इसमें तीन लोग सवार थे। अगर इन लड़कों ने नियमों का पालन किया होता। हेलमेट पहनकर गाड़ी में बैठते और दो लोग ही इसमें सवार होते तो हादसे की आशंका कम रहती। हादसा होने पर भी जान बचने की संभावना बढ़ जाती।
तीनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चामोशी ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नितेश गोहाने के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक दिलीप सिडाम द्वारा की जा रही है।