पलपल इंडिया प्रतिनिधि। उत्तराखंड के देहरादून में दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहाँ एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने 6 लोगों को रौंदा दिया है। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई है। दरअसल देहरादून में मसूरी रोड पर ओवर स्पीड लग्जरी कार ने सड़क किनारे जा रहे 6 लोगों को रौंद डाला है। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौच हो गई है। इसके अलावा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे के बाद कार फरार है जिसकी तलाश जारी है। एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर भी पहुंचे हैं।
ये हादसा उत्तरांचल कॉलेज के पास हुआ है। एक चंडीगढ़ नंबर की मर्सिडिज कार चालक ने वाहन को तेजी व खतरनाक ढंग से चलाते हुए पैदल जा रहे 04 मजदूरों व एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें पैदल जा रहे 04 मजदूरों की मौत हो गई। स्कूटी सवार 02 व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गये जिनका इलाज जारी है। चारों मृतकों के शवों को राजकीय चिकित्सालय लाकर पंचायतनामें की कार्यवाही की जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार हेतु उत्तरांचल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें दून राजकीय चिकित्सालय रेफर किया गया। दुर्घटना में घायल दोनो व्यक्तियों के पैर में चोट लगी है, जो उपचाराधीन है।
देहरादून में भीषण सड़क हादसे को अंजाम देने वाले चालक की गाड़ी पुलिस ने सघन चेकिंग के बाद बरामद कर ली है। कार सहस्त्रधारा रोड के खाली प्लॉट से बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक, ये गाड़ी दिल्ली से खरीदी गई है। चालक अभी भी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए टीम दिल्ली और चंडीगढ़ पहुंची है।