पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के नीवाड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी में फंसी बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार देती है। जिसमें अच्छी बात ये रही की हादसे के समय कोई भी कार के अंदर सवार नहीं था। इस वजह से किसी के घायल होने या हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लापरवाही के चलते गाड़ी पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
जानकारी के मुताबिक़ घटना हादसा निवाड़ी जिला मुख्यालय रेलवे स्टेशन से महज 5 किलोमीटर की दूर रात 12 बजे की है। एक तेज रफ्तार ट्रेन पटरी में फंसी बोलेरो गाड़ी को जोरदार टक्कर मार देती है। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ जाते हैं। हालांकि, हादसे के वक्त कोई भी बोलेरो के अंदर या आसपास नहीं था। इस वजह से किसी को चोट नहीं आई, लेकिन लापरवाही के कारण कार चालक को गाड़ी से हाथ धोना पड़ा।
यहां मगरपुर स्टेशन के पास अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कारण मगरपुर रेलवे क्रॉसिंग से वाहनों का आवागमन बंद है। इसके बावजूद बोलोरो के ड्राइवर ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से गाड़ी निकालने की कोशिश की। यहां सड़क नहीं है, ऐसे में ऊंची पटरियों के बीच बोलेरो गाड़ी फंस गई। गाड़ी फंसने के बाद उसमें सवार सभी लोग उतरकर पटरी से दूर खड़े हो गए।
इसकी जानकारी जैसे ही उत्तर प्रदेश पुलिस को लगी और पुलिस गाड़ी के मालिक की तलाश में जुट गई है। इस घटना में सभी लोग समय रहते पटरी से दूर चले गए थे। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।