बैतूल में भीषण सड़क हादसा हो गया, स्पीड ब्रेकर पर ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

By: PalPal India News
June 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के बैतूल के चिचोली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हदसे में पोषण केंद्र की केयरटेकर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। स्कूटी पर सवार यह केयरटेकर अपने गांव से चिचोली स्थित एनआईसी कार्यालय आ रही थी। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आ गई।

स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने कुचला

महिला स्कूटी पर सवार थी। इसी दौरान एक स्पीड ब्रेकर पर स्कूटी के अनियंत्रित हो जाने से भी गिर पड़ी। इसी बीच पीछे से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रजनी गंगारे के रूप में हुई है। वे जोगली गांव की रहने वाली थी। एक बच्चा है। 2010 में पदस्थ हुई थी। वह 35 साल की है। 10 साल का बच्चा बाल बाल बच गया।

 स्कूटी पर बैठा महिला का बेटा बच गया

इसी दौरान एक ही स्पीड ब्रेकर पर उन्होंने जैसे ही ब्रेक मारा पीछे से आ रहे हैं ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी और उन्हें उसको कुचलता हुआ चला गया। महिला के साथ उसका 10 साल का बच्चा भी था जो दुर्घटना में छिटककर दूर जा गिरा। जिससे उसे कोई चोट है नहीं पहुंची है लेकिन महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *