कूलर बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद आग बुझाने में जुटी

By: PalPal India News
March 31, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 इलाके में कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग इतनी भयानक है की धुएं का गुबार दूर से भी देखा जा सकता है।

आपको बता दे ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक 3 इलाके में कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इसके अलावा कूलर की फैक्ट्री से निकली आग की लपटों ने तीन अन्य फैक्ट्रियों को लिया अपनी चपेट में ले लिया। फिलहाल आग ने विकराल रूप ले लिया है। बताया जा रहा है कि वायरिंग में फॉल्ट होने की वजह से आग लगी है। वहीं आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। प्लास्टिक के कूलर बनाने वाली कंपनी में लगी आग ने आसपास के गोदाम और कुछ अन्य फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया है। भीषण आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा  है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और कोई भी व्यक्ति अंदर नहीं फंसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *