पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले के भिटोनी रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है।
यहां जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई है। इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी, जहां यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एक हिस्से में रविवार शाम आग लग गई। वही इस मामले में रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना में पीटाआई भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’ में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी।