पलपल इंडिया प्रतिनिधि। रसोई गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण लगी आग जिसके बाद इस हादसे में छह लोग झुलसे गए, उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया है।
दिल्ली के कनॉट प्लेस में गुरुवार दोपहर एक रेस्टोरेंट की रसोई में आग लग गई। आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जानकारी अनुसार आग एलपीजी सिलेंडर में लीकेज की वजह से लगी थी। इस हादसे में 6 लोग झुलस गए है, उन्हें डीएफएस यूनिट में ले जाया गया है।
दिल्ली अग्निशमन दल को दोपहर करीब 11:55 बजे बिक्कगने बिरयानी रेस्टोरेंट में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रेस्तरां की रसोई में एलपीजी सिलेंडर लीक होने के कारण आग लग गई। घायलों को इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल ले जाया गया है।